फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   1,100 children conveyed a message of humanity at the children's gathering.

Bilaspur News: बाल समागम में 1100 बच्चों ने दिया मानवता का संदेश

Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
1,100 children conveyed a message of humanity at the children's gathering.
ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों की विभिन्न संत निरंकारी मंडल की शाखाओं से शामिल हुए बच्चे
विज्ञापन

सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियों से लोगों को किया किया भावविभोर
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। संत निरंकारी मंडल ब्रांच दधोल, जोन हमीरपुर के तत्वावधान में एक जोन स्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। इस भव्य समागम में ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों की विभिन्न शाखाओं से लगभग 1100 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से मानवता, प्रेम, सेवा, सद्भाव और भक्ति का संदेश दिया।

बच्चों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगत को भावविभोर कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का संचार करना था। समागम के दौरान बच्चों ने गीत, भजन, कव्वाली और समूहगान प्रस्तुत किए। उन्होंने लघु नाटक और भाषण के माध्यम से भी अपने विचार व्यक्त किए। इन प्रस्तुतियों के जरिये बच्चों ने सद्गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों ने जीवन में भक्ति के महत्व को दर्शाया। लुधियाना से आईं अनु बाला ने बच्चों को आशीर्वचन दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सबसे पहले अपने माता-पिता की आज्ञा का सम्मानपूर्वक पालन करना चाहिए। अनु बाला ने जीवन में भक्ति के अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भक्ति से जुड़ा हुआ बच्चा आगे चलकर एक अच्छा पुत्र या पुत्री बनता है। ऐसा बच्चा एक अच्छा नागरिक और श्रेष्ठ मानव भी बनता है। ऐसा व्यक्ति न केवल अपना जीवन सुखमय बनाता है, बल्कि पूरे समाज और संसार के कल्याण के लिए भी सदैव प्रयासरत रहता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जोन प्रमुख गोवर्धन दास शर्मा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य और प्रत्येक परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। गोवर्धन दास शर्मा ने बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने और अपने माता-पिता, समाज तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह के अंत में ब्रांच प्रमुख प्रकाश चंद ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर की दूर-दराज शाखाओं से आए बच्चों, अभिभावकों और सेवादारों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed