फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   108-102 ambulance services to go on a 48-hour strike from December 25

Bilaspur News: 25 दिसंबर से 48 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे 108–102 एंबुलेंस कर्मी

Mon, 22 Dec 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
108-102 ambulance services to go on a 48-hour strike from December 25
बोले-एस्मा एक्ट 1972 लगाने की धमकी देकर दबाने का किया जा रहा प्रयास
विज्ञापन

कर्मचारियों ने लगाए प्रशासन और कंपनी पर शोषण के आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने 25 दिसंबर की रात आठ बजे से 27 दिसंबर की रात आठ बजे तक 48 घंटे की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि प्रशासन कंपनी के हित में काम कर रहा है।
108 एवं 102 कर्मचारी यूनियन के प्रधान सुनील कुमार, सचिव बालक राम के अलावा संजीव कुमार, बीरी सिंह, रामपाल, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार और मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने के बजाय उन्हें एस्मा एक्ट 1972 लगाने की धमकी देकर दबाने का प्रयास कर रहा है। यूनियन नेताओं ने कहा कि एंबुलेंस सेवा का टेंडर सरकार और प्रशासन ने कंपनी को दिया है। इसके बावजूद जब कर्मचारी कंपनी की ओर से किए जा रहे शोषण की शिकायत लेकर प्रशासन के पास जाते हैं तो वहां से यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि आप हमारे कर्मचारी नहीं हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप है कि अब वही प्रशासन कंपनी को बचाने के लिए कर्मचारियों पर एस्मा एक्ट लगाने की बात कर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कई बार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखीं, प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई और कंपनी के शोषण से अवगत भी कराया, लेकिन हर बार उनकी अनदेखी की गई। मजबूर होकर अब उन्हें हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ रहा है। यूनियन ने स्पष्ट किया कि एंबुलेंस सेवाओं में आ रही बाधा के लिए कर्मचारी नहीं, बल्कि कंपनी की नीतियां और प्रशासन की उदासीनता जिम्मेदार है। कर्मचारियों ने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed