फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   10,700 students will appear for HP board exams in the district

Bilaspur News: जिले में 10,700 विद्यार्थी देंगे एचपी बोर्ड की परीक्षाएं

Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
10,700 students will appear for HP board exams in the district
- सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 129 केंद्रों में कल से शुरू होंगे इम्तिहान
विज्ञापन

- नकल रोकने के लिए सात उड़नदस्ते करेंगे निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में 10,700 विद्यार्थी प्रदेश शिक्षा बोर्ड की 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं देंगे। मंगलवार से शुरू होने वाली इस परीक्षाओं के लिए जिले में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
जिले में परीक्षाओं के लिए निजी और राजकीय स्कूलों में 129 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं होंगी। नकल रोकने के लिए जिले में सात उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वायड) बनाए गए हैं, जो स्कूलों में औचक निरीक्षण करेंगे। जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा में सरकारी स्कूलों के 8,200 और निजी स्कूलों के 2,500 विद्यार्थी परीक्षा देेंगे। मंगलवार को 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र और 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की पहली परीक्षा होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा का समय सुबह 8:45 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को 8:45 पर प्रश्न पत्र दे दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका 9:00 बजे दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले विद्यार्थियों की गहन जांच होगी। केंद्र के अंदर सिर्फ प्रवेश पत्र, पेन, पैंसिल, बोर्ड ही ले जाने का दिया जाएगा। बैग सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे घड़ी, मोबाइल फोन बाहर ले लिए जाएंगे। इन दोनों कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं 29 मार्च तक चलेगी। वहीं, परीक्षा के दौरान एसडीएम के चार और शिक्षा विभाग के तीन उड़नदस्ते परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक रेणू कौशल ने बताया कि 4 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed