फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के उठे मुद्दे

पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के उठे मुद्दे

Fri, 28 Dec 2018 10:28 PM IST
Devender Devender Kumar Kumar
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के उठे मुद्दे
बिलासपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिप अध्यक्ष अमरजीत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव जिला परिषद राजेंद्र कुमार ने बताया कि जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्रवण मांटा, उपाध्यक्ष जिला परिषद अमीचंद सोनी तथा समस्त जिला परिषद सदस्यों व समस्त पंचायत समिति अध्यक्षों तथा समस्त कार्यालय अध्यक्षों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षा, पेयजल समस्या, चिकित्सा तथा परिवहन की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्य जिला परिषद सुभाष ठाकुर ने विभागों से जानकारी चाही जिस पर परियोजना अधिकारी हिमऊर्जा, उपनिदेशक कृषि तथा उपनिदेशक उद्यान विभागों ने आम जनता के लिए चलाई जा रही स्कीमों की जानकारी दी। उन्होंने बम में 33 केवी सब स्टेशन को जल्द लगाने की मांग की। जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत द्वारा जानकारी दी कि पंतेहड़ा के पास भूमि का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में सचिव जिला परिषद द्वारा उपनिदेशक पंचायती राज द्वारा 10 के सिक्के को चलाने की जानकारी दी जिस पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए सिक्कों को चलाने के लिए आम जनता को जानकारी देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में चर्चा करते हुए जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर ने लदरौर चौक पर एक सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की थी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने खंड विकास अधिकारी को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिएष बैठक में अध्यक्ष ने समस्त विकास खंडों में 14वें वित्तायोग जिला परिषद तथा पंचायत समितियों को प्रदान की गई अनुदान राशि को शीघ्र व्यय करने बारे आग्रह किया ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को समय पर पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed