{"_id":"5c1e7007bdec2256f4368091","slug":"101545498631-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योरिपतन बोट घाट पर नहीं समय सारिणी, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योरिपतन बोट घाट पर नहीं समय सारिणी, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन
नाव पलटने से हुईं करीब 500 मौतें
- फोटो : बीबीसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट (बिलासपुर)। ज्योरीपतन बोटघाट पर समय सारिणी न होने से यहां से बोट में सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा यहां पर प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कोई भी किराये की लिस्ट न लगाए जाने से बोट चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बोटघाट पर समय सारिणी नहीं होने की वजह से बोट चलने के सही समय का लोगों को पता नहीं चल पा रहा है। गोबिंद सागर झील के किनारे बसे ज्योर गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि गोबिंद सागर झील पार करके जाने वालों से बोट चालक मनमर्जी का किराया वसूल रहे हैं।
स्थानीय समाजसेवक जगदीश चंद ठाकुर व ज्योर युवक मंडल के प्रधान रविंद्र ठाकुर तथा स्वयं सहायता समूह की प्रधान वीना ठाकुर ने बताया कि ज्योरीपतन बोटघाट पर झील पार करने व बिलासपुर जाने वाले मुसाफिरों के लिये समय सारिणी का सूचना पट्ट लगाया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए जिसके बाद झील किनारे बैठकर मुसाफिरों को अपने वोट का इंतजार करने से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही झील पार करने वालों के लिए निर्धारित रेट लिस्ट का सूचना पट्ट भी लगाया जाना चाहिए क्योंकि बोट चालक उसके बाद निर्धारित रेट से ज्यादा किराया वसूल नहीं कर सकेंगे। इन्होंने बताया कि सवारी का रेट व माल पशु तथा बाइक, स्कूटर बोट में पार ले जाने का भी अलग से रेट दर्शाता हुआ सूचना पट्ट भी लगाना जरूरी किया जाना चाहिए ताकि मुसाफिरों को झील पार करने पर ज्यादा जेब खर्च से निजात मिल सके।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले गोबिंद सागर झील पार करने वालों से बोट चालकों की ओर से 4 व 5 रुपये वसूल करते थे लेकिन अब किराया बढ़ने के बाद 8 रुपये की जगह 10 रुपये वसूल किया जा रहा है। इस कारण वोट चालकों की ओर से गोबिंद सागर झील पार करने पर मुसाफिरों से मनमर्जी का किराया वसूला जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान किया जाए।