{"_id":"5c000d59bdec224193020f54","slug":"101543507289-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों का योगदान अतुलनीय: उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों का योगदान अतुलनीय: उपायुक्त
Updated Thu, 29 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों का योगदान अतुलनीय : उपायुक्त
7 दिसंबर को मनाया जाएगा सशस्त्र सेना झंडा दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। उपायुक्त विवेक भाटिया ने कहा कि भारतीय सेना में कार्य करने वाले जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते समय कभी भी अपने प्राणों की रक्षा के बारे में नहीं सोचते और दुश्मन से मुकाबला करते समय देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर देते हैं।
देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन भारतीय सेना के जवानों के देश सेवा के योगदान को याद करते हुए उनके कल्याण के लिए लोग अपना महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सशस्त्र सुरक्षा बलों को सम्मान देना है और प्रत्येक नागरिक में सैनिकों के परिवारों के लोगों की भलाई के लिए जिम्मेदारी की भावना पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे सैनिकों के सम्मान और उनके कल्याण में भरपूर सहयोग दें। उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेलिब्रेशन भारतीय सेना और आम आदमी के बीच संबंधों को मजबूत करने की एक अहम कड़ी है और इस आयोजन के द्वारा हर व्यक्ति आर्म्ड फोर्स की मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि इस फंड का उपयोग युद्ध में घायल सैनिकों, उनकी विधवाओं और परिवार के लोगों की भलाई के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनानियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने के लिए कोई भी नागरिक अपनी इच्छानुसार दान कर सकता है।