फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ब्रह्मपुखर-दयोथ-जामली संपर्क मार्ग पर बेरोक टोक चल रहे भारी वाहन

ब्रह्मपुखर-दयोथ-जामली संपर्क मार्ग पर बेरोक टोक चल रहे भारी वाहन

Tue, 28 Aug 2018 08:36 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुखर-दयोथ-जामली संपर्क मार्ग पर बेरोक टोक चल रहे भारी वाहन

विज्ञापन
ब्रह्मपुखर-दयोथ-जामली संपर्क मार्ग पर बेरोक टोक चल रहे भारी वाहन
लोनिवि के चेतावनी बोर्ड लगाने के बाद भी ट्रक चालक कर रहे मनमानी
भारी भरकम ट्रक ले जाने से ब्रह्मपुखर-दयोथ-जामली संपर्क मार्ग खस्ताहाल
अमर उजाला ब्यूरो
जामली (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी के अंतर्गत आने वाले मार्ग एनएच-205 के साथ लगते ब्रह्मपुखर-दयोथ-जामली संपर्क मार्ग पर बड़े वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इस मार्ग पर ट्रकों को ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है लेकिन उसके बावजूद भी ट्रक चालक यहां पर बेरोक टोक चल रहे हैं। चालकों की मनमानी ना तो पुलिस रोक पा रही है और न ही प्रशासन ऐसे ट्रकों पर लगाम लगा पा रहा है।
इस संपर्क मार्ग पर भारी भरकम वाहनों के लिए प्रतिबंध होने के बावजूद भी वाहनों का अपेक्षा से अधिक भजन चल रहा है। बड़े वाहनों की आवाजाही होने के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने जामली संपर्क की समस्या के बारे में कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है मगर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ट्रक चालक नेशनल हाईवे से नौणी चौक जाने की बजाय जामली से होकर सीधे ब्रह्मपुखर निकलते हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से इस संपर्क सड़क पर साइन बोर्ड भी लगाया है जिसमें साफ लिखा है कि यह सड़क मार्ग बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित हुई है लेकिन उसके बाद भी बड़े वाहन बेरोक-टोक यहां से गुजरते हैं जिससे सड़क को खासा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं इस बारे में संबंधित विभाग भी समस्या से भलीभांति अवगत है, विभाग द्वारा सीमेंट कंपनियों को इसके बारे में लिखा गया है लेकिन उसके बावजूद भी ट्रक चालक अपनी मनमानी करने से नहीं कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि 11 अक्टूबर 2012 को अल्ट्राटेक व अंबुजा कंपनी को पत्र के माध्यम से अवगत करवाया गया था। इसके बाद 14 जून 2013 और 14 अप्रैल 2014 को भी पत्र लिखा गया था मगर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कंपनी अपने ट्रकों पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं लगाती है तो विभाग अपने स्तर पर कार्रवाई करेगा।
-----------------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed