{"_id":"5b4f55894f1c1b3e748b5ab6","slug":"101531925897-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्री के ट्वीट से परिवार को बंधी बेटे के कुशल लौटने की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश मंत्री के ट्वीट से परिवार को बंधी बेटे के कुशल लौटने की आस
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर) घुमारवीं व मंडी जिला की सीमा पर स्थित बलद्वाड़ा कस्बा के चौक पंचायत के गांव रालन के 33 वर्षीय अश्विनी कुमार को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया है। विदेश मंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि अश्वनी की माता को बता दीजिए कि उनका बेटा अभी आईसीयू में हैं, जैसे ही वह बाहर आएगा हमारे वहां पर कार्यरत राजदूत, अश्वनी से उनकी मां की बात करवा देंगे। उसकी मां को अब उसके सकुशल घर आने की उम्मीद बंध गई है।
परिजनों को आज विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का ट्वीट मिला तो पूरे परिवार सहित गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट से यह स्पष्ट हो गया है कि मामला विदेश मंत्रालय के पास व उनके ध्यान में है। बताते चलें की रोशनी देवी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई थी कि उसका इकलौता बेटा अमेरिका में रहता है तथा गत दिनों किसी ने उसको बुरी तरह से घायल कर दिया तथा वह सड़क पर पड़ा रहा। बाद में किसी ने उसे निजी अस्पताल में पहुंचाया था तथा उपचार चला है।