फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   पंस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

पंस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

Wed, 21 Mar 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
पंस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पंचायत समिति के अध्यक्ष पद के खिलाफ भाजपा समर्थित सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। 34 सदस्यों वाली जिला बिलासपुर की सबसे बड़ी पंचायत समिति में अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस कारण अध्यक्ष पद की चाह इस बार भी भाजपा की पूरी नहीं हो पाई। हैरानी इस बात है कि जिन 19 सदस्यों के हस्ताक्षर अविश्वास प्रस्ताव पर हुए थे वे भी उपस्थित नहीं रहे। जबकि 18 कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने एकजुटता प्रदर्शित की। कांग्रेस के खेमे में भाजपा सेंध लगाने में असफल रही।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि घुमारवीं ब्लॉक समिति में कांग्रेस के दिनेश कुमार अध्यक्ष पद पर पिछले दो वर्षों से विराजमान हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा ने ब्लॉक समिति से अध्यक्ष पद पर कब्जा करने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी थी। इसके लिए भाजपा समर्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया था। इसमें 19 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर दिए थे। भाजपा समर्थित सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी को सौंपा था। जिस पर पीठासीन अधिकारी ने 21 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए सभी सदस्यों को नोटिस भेजे थे। 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। सुबह 11 बजे भाजपा समर्थित 13 सदस्य ही बैठक में पहुंचे, लेकिन कुछ समय पश्चात 2 और सदस्य बैठक में पहुंच गए।
विज्ञापन

इससे भाजपा समर्थित सदस्यों की संख्या 15 हो गई। जबकि भाजपा समर्थित एक सदस्य अस्वस्थता के कारण इस घटनाक्रम से दूर रहा। एक बजे तक सदस्यों का इंतजार किया गया। लेकिन कोई भी कांग्रेस समर्थित सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा। भाजपा अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवश्यक समर्थन जुटाने में असफल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के विश्रामगृह में एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित था। उन्होंने कहा कि हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी साथियों के सहयोग से काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। वहीं उन्होंने सभी सदस्यों का उन्हें समर्थन देने व चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए आभार प्रकट किया। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी व बंबर ठाकुर का भी धन्यवाद किया है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस समर्थित 18 खंड समिति के सदस्य, कई पंचायतों के प्रधान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागीत सिंह मेहता, पार्षद श्याम लाल, नगर परिषद की अध्यक्ष गीता महाजन मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed