फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   स्कूलों में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

स्कूलों में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Wed, 28 Feb 2018 11:19 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
अमर उजाला - फोटो : amarujala
बिलासपुर। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस जिला भर के स्कूलों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला भर के स्कूलों में बच्चों ने विज्ञान और गणित के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। यह दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। 28 फरवरी 1928 को सर सीआर रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है। जनसाधारण को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में विज्ञान दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में गणित के 42 और विज्ञान के 35 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। रावामापा कंदरौर के छात्रों ने विभिन्न मॉडल जैसे प्रकाश का परावर्तन, कंकाल तंत्र, मानव शरीर के आंतरिक भाग, पारिस्थितिक तंत्र, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण आदि के मॉडल बनाए। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में डाइट जुखला से देशराज पराशन उपस्थित हुए।
विज्ञापन

वहीं रावामापा घंडीर में बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने 60 मॉडल प्रदर्शित किए। प्रधानाचार्य ने बच्चों के इन मॉडलों की सराहना की। राजकीय माध्यमिक पाठशाला धराड़सानी में भी विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों को विज्ञान और गणित के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याणा में विज्ञान व गणित मेला बड़े मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चो ने लगभग 40 मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडल छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए।
राजकीय माध्यमिक पाठशाला छुमाहण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों द्वारा बनाया गया मॉडलों को प्रदर्शित किया गया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छठीं से आठवीं तक के बच्चों ने विज्ञान व गणित से संबंधित मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। नौवीं और दसवीं के छात्रों ने विज्ञान के मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। चित्रकला और निबंध लेखन में बच्चों ने भाग लिया। चित्रकला में स्वामी विवेकानंद सदन की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान तथा सुभाष चंद्र बोस सदन की छात्रा नेहा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में रानी लक्ष्मीबाई सदन की पिंकी देवी और वीर शिवाजी सदन की कोमल ने प्रथम स्थान हासिल किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा जिला बिलासपुर में प्रयास प्लस के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित मेले का आयोजन अध्यापकों सुनीता, सोनिका रानी व प्रेमी की देखरेख में किया गया। इसमें छठीं से आठवीं तक के 84 बच्चों ने 66 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। नयनादेवी के विकास खंड स्वारघाट के तहत ग्राम पंचायत स्वाहण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वैज्ञानिक डॉक्टर सीवी रमन के जन्मदिन पर विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इसमें छठी से लेकर आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने मॉडलों को प्रदर्शित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़गांव में विज्ञान दिवस पर बच्चों के मॉडलों को प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed