{"_id":"5a366ee84f1c1bee688c23a3","slug":"101513516776-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने मंदिर में टेका माथा, कई रहे परिवार के साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने मंदिर में टेका माथा, कई रहे परिवार के साथ
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने नयना देवी मंदिर में माथा टेका।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिलासपुर।
मतगणना से एक दिन पहले कुछ भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने मंदिरों में माथा टेककर जीत की दुआ मांगी। कुछ नेताओं ने परिवार के साथ समय व्यतीत किया।
भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा ने नयना देवी मंदिर में माथा टेका। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद वे बिलासपुर आ गए।
दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर पूरा दिन परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ रहे। रविवार सुबह राम लाल ठाकुर के घर पोते के रूप में नया मेहमान आया। इस खुशी में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी।
वहीं झंडूता से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बीरू राम किशोर दिन भर झंडूता में मतगणना को लेकर पोलिंग एजेंट की औपचारिकताओं को पूरा करने में लगे रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना को लेकर चर्चा भी की।
विज्ञापन