{"_id":"59f4c5e54f1c1b97678b7d0a","slug":"101509213669-bilaspur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइड्रो कॉलेज बिलासपुर में, कक्षाएं चल रहीं नगराोटा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइड्रो कॉलेज बिलासपुर में, कक्षाएं चल रहीं नगराोटा में
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बंदलाधार में खुलने वाले देश के दूसरे हाइड्रो इंजीनियरिंग की कक्षाएं नगरोटा में चल रही हैं। ऐसा नहीं है कि यहां पर कक्षाएं चलने लायक जगह नहीं है। कक्षाओं का बिलासपुर से बाहर चलना किसी को रास नहीं आ रहा है। हालांकि सदर विधायक ने इस बाबत आश्वासन दिया था कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की कक्षाएं बिलासपुर में ही चलेंगी, लेकिन अभी तक कक्षाएं बिलासपुर में नहीं चल पाई हैं।
उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी व एनएचपीसी की संयुक्त भागीदारी से बंदलाधार में देश का दूसरे हाइड्रो कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर 125 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। इनमें से 75 करोड़ (एनटीपीस और एनएचपीसी 37.50-37.50) द्वारा उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। जबकि अगले पांच साल के लिए राज्य सरकार दस करोड़ रुपये जारी करेगी। कॉलेज का ढांचा तैयार करने के लिए बंदलाधार में 62 बीघा जमीन तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम हो चुकी है। जबकि अन्य जमीन के चयन के लिए कार्य चला हुआ है। बिलासपुर में खुलने वाले हाइड्रो इंजीनियरिंग की कक्षाएं बिलासपुर से बाहर चल रही हैं। बिलासपुर कॉलेज के पास अपने दो भवन हैं। इसमें एक पुराना व एक नया भवन है। हाइड्रो कॉलेज की कक्षाओं के लिए उपयुक्त स्थान है। कक्षाओं का जिला से बाहर चलना किसी को रास नहीं आ रहा है। 120 बच्चों को बिठाने के लिए बिलासपुर कॉलेज के पास पर्याप्त जगह है। लेकिन, बिलासपुर इस बार भी राजनीति की भेंट चढ़ गया।
नगरोटा में चल रहे पहले बैच में सिविल व इलेक्ट्रिकल कोर्सों की 60-60 सीटें भरी गई हैं। तीन अगस्त से यहां पर कक्षाएं सुचारु रूप से चलना शुरू हो गई हैं। जबकि बिलासपुर में इन्हें चलाने का आश्वासन मिला था। तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि 2018 के अंत तक यहां पर कक्षाओं को बिठाया जाएगा।
विज्ञापन
बिलासपुर के साथ किया सौतेला व्यवहार : सुभाष ठाकुर
इस बारे में भाजपा प्रत्याशी सुभाष ठाकुर का कहना है कि प्रदेश सरकार के छोटे दृष्टिकोण के कारण ही ऐसा हुआ है। यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि जिस जिला में संस्थान खोला जा रहा है कक्षाएं वहां नहीं चलाई जा रही हैं। यह बिलासपुर के साथ सौतेला व्यवहार है। सदर विधायक की नाकामी के कारण यह हुआ है, क्योंकि वह सरकार के सामने इस मुद्दे को नहीं उठा सके। सरकार एक नजर से पूरे प्रदेश को नहीं देख रही है। इसके चलते आज हाइड्रो कॉलेज की कक्षाएं जिला से बाहर चल रही हैं।
अगले सत्र से जिला में चलेंगी कक्षाएं : बंबर ठाकुर
सदर के विधायक बंबर ठाकुर का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि अगले सत्र से कक्षाएं हर हाल में बिलासपुर में चलेंगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीएम से भी बात की है। सीएम ने प्रदेश में एक समान विकास किया है।