{"_id":"60cb59d48ebc3e323068d92b","slug":"10-10-years-rigorous-imprisonment-for-the-culprits-of-taking-drugs-bilaspur-news-sml3738944128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा लेकर चलने के दोषियों को 10-10 साल का कठोर कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा लेकर चलने के दोषियों को 10-10 साल का कठोर कारावास
विज्ञापन
भगेड़(बिलासपुर)। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश घुमारवीं अमन सूद की अदालत ने एनडीपीएस की धाराओं के तहत नामजद आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास और 1-1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक राजीव शर्मा ने बताया कि 11 सितंबर 2016 को स्वारघाट के समीप पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। इसी दौरान बिलासपुर की तरफ से एक कार आई। पुलिस की टीम ने कार को रोका।
इस कार को संजय कुमार उर्फ सोनू निवासी पानीपत हरियाणा चला रहा था। मामले का दूसरा आरोपी जसमेर सिंह निवासी जींद हरियाणा बगल वाली सीट पर बैठा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली तो पुलिस को 1 किलो 394 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मामले के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक राजीव शर्मा ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश एएसआई राजेंद्र कुमार की ओर से अमल में लाई गई। अभियोजन पक्ष ने कुल 22 गवाह पेश किए। अदालत ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले के आरोपियों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। राजीव शर्मा ने बताया कि जुर्माना अदा न करने की सूरत में आरोपियों को एक एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इस मामले की पैरवी जिला लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज और अतिरिक्त जिला लोक अभियोजक राजीव शर्मा ने की।