{"_id":"6172c76a760ad13d7b120e93","slug":"1-47-crore-assistance-to-92-displaced-families-bilaspur-news-sml3879901182","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 विस्थापित परिवारों को 1.47 करोड़ की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 विस्थापित परिवारों को 1.47 करोड़ की मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। दधोल-लदरौर सड़क विस्तारीकरण से उजड़ने वाले 92 परिवारों को 1.47 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। यह राशि विश्व बैंक की तरफ से दी जाएगी। शुक्रवार को भराड़ी विश्राम गृह में करीब 60 परिवारों को राहत राशि के तौर पर चेक वितरित किए गए हैं। जबकि 32 परिवारों को भी जल्द ही राशि बांटी जाएगी।
दधोल से लदरौर तक करीब 13 किलोमीटर सड़क विस्तारीकरण का कार्य चला हुआ है। इस सड़क पर कई लोगों ने निर्माण किए हैं। सहायक अभियंता हरि राम ने बताया कि विश्व बैंक से यह राहत प्रभावितों को मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस राशि से अवैध कब्जाधारी अपने भवनों को सड़क किनारे से हटा पाएंगे। इसके अलावा स्कूल, बावड़ी, मंदिर, अस्पताल की दीवार के साथ अन्य सरकारी भवन के अधिग्रहण की राशि भी विश्व बैंक देगा।