फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News Video posted on social media with a double-barreled gun court sent the accused on one-day remand

Bilaspur News: दोनाली बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, अदालत ने आरोपी को एक दिन की रिमांड पर भेजा

Wed, 15 Jan 2025 08:06 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 08:06 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर बंदूक में कारतूस डालते हुए वीडियो अपलोड किया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
Bilaspur News Video posted on social media with a double-barreled gun court sent the accused on one-day remand
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बिलासपुर जिले में एक बार फिर दहशत फैलाने की नियत से दोनाली बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालने का मामला सामने आया है। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर बंदूक में कारतूस डालते हुए वीडियो अपलोड किया है। पुलिस ने वीडियो की जांच की।
विज्ञापन


वीडियो अपलोड करने वाले युवक की पहचान किबती ठाकुर निवासी गांव तरेड़ डाकघर चांदपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई। पुलिस की टीम ने घर पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस वीडियो में दिख रही बंदूक भी तलाश कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed