फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News practicing target shooting in the forest two arrested with 11 cartridges

Bilaspur News: जंगल में कर रहे थे निशाना लगाने का अभ्यास, फांदी समेत दो आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

Fri, 10 Jan 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 10 Jan 2025 02:00 AM IST
सार

Bilaspur News: जिला बिलासपुर के घुमारवीं में सौरभ पटियाल उर्फ फांदी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Bilaspur News practicing target shooting in the forest two arrested with 11 cartridges
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घुमारवीं पुलिस ने दो युवकों से 11 कारतूस बरामद किए हैं। मामले में सौरभ पटियाल उर्फ फांदी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि फांदी जंगल में गोलियां चलाकर निशाना लगाने का अभ्यास कर रहा था। यह सारा मामला सोशल मीडिया पर एक आरोपी की बंदूक के साथ वीडियो वायरल होने के बाद उजागर हुआ।

विज्ञापन

फांदी पर कुछ माह पहले जिला अदालत के बाहर गोलियां चली थीं। गोली लगने से वह घायल हुआ था। मामले में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार एक युवक का बंदूक के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसकी जानकारी पुलिस को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान उपमंडल घुमारवीं के मुहाणा गांव अंकुश पटियाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसकी कार से एक कारतूस भी बरामद हुआ। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पांच दिन की रिमांड मिली। पूछताछ में आरोपी ने सौरभ पटियाल का नाम लिया और बताया कि वह जंगल में गोली चलाकर निशाना लगाने का अभ्यास करता है। पुलिस ने सौरभ को बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम जाड़ी जंगल में भी गई, जहां 10 कारतूस मिले। 

विज्ञापन

पुलिस ने आशंका जताई है कि बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए साजिश रची जा रही थी। मामले को अदालत के बाहर हुए गोलीकांड से जोड़ कर देखा जा रहा है। सौरभ पटियाल को पुलिस नशे के साथ पहले पकड़ चुकी है।अंकुश नाम के आरोपी को उसके पिता ने ही चिट्टे के आरोप में पुलिस के सुपुर्द किया था।

''11 कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी को पहले पांच दिन की रिमांड मिली थी। दोनों को आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच चल रही है''- संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed