{"_id":"6745a2716b86c60274047b2f","slug":"bilaspur-news-a-person-died-after-coming-under-his-own-vehicle-2024-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अपनी ही गाड़ी के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, टायर के नीचे लगा रहा था पत्थर; यहां पेश आया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अपनी ही गाड़ी के नीचे आने से व्यक्ति की मौत, टायर के नीचे लगा रहा था पत्थर; यहां पेश आया हादसा
Tue, 26 Nov 2024 03:57 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:57 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में झंडूता थाना के तहत धराड़सानी में एक व्यक्ति की अपनी ही पिकअप गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झंडूता थाना के तहत धराड़सानी में एक व्यक्ति की अपनी ही गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। हादसे के वक्त व्यक्ति अपनी गाड़ी को खड़ा करके पिछले टायर के नीचे पत्थर लगा रहा था। इसी बीच गाड़ी पीछे की ओर चल पड़ी और व्यक्ति नीचे आ गया। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार धराड़सानी गांव के संजय कुमार (40) पुत्र प्यारे लाल ने सोमवार शाम को अपने घर के पास पिकअप को खड़ा किया। नीचे उतरकर पिछले टायर के नीचे पत्थर लगाने लगा। इसी बीच उतराई पर खड़ी गाड़ी पीछे की तरफ चल पड़ी। संजय कुमार को बचने का मौका नहीं मिला और वह गाड़ी के नीचे आ गया।
विज्ञापन
परिजन घायल को एम्स अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना झंडूता थाना को दी गई। पुलिस के दल ने एम्स पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज किए। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
शटरिंग लगाते हाईटेंशन तार की चपेट में आया कामगार
ग्राम पंचायत मोरसिंघी में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग लगाते एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सुमित कुमार (35) निवासी गांव मसवाड़ (बरड़ी) तहसील घुमारवीं मकान में शटरिंग का काम करता है। हर रोज की तरह सुमित सोमवार सुबह मोरसिंघी गांव में एक निर्माणाधीन मकान के लेंटर पर सरिया डालने पहुंचा। शाम के समय सरिया अचानक मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा गया जिससे करंट लग गया। कामगार बुरी तरह से झुलस गया। युवक को तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है। बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची मौके जायजा लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।