{"_id":"6730416556ad476fad067948","slug":"bilaspur-city-of-himachal-pradesh-covered-in-fog-drivers-had-to-turn-on-lights-2024-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Fog: धुंध से ढका हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर शहर, वाहन चालकों को करनी पड़ी लाइट्स ऑन; जानें पूरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Fog: धुंध से ढका हिमाचल प्रदेश का बिलासपुर शहर, वाहन चालकों को करनी पड़ी लाइट्स ऑन; जानें पूरा हाल
Sun, 10 Nov 2024 10:45 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:45 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बिलासपुर और मंडी में जलाशय वाले क्षेत्रों में कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, रविवार को बिलासपुर शहर में इतनी धुंध थी कि कुछ ही मीटर की दूरी पर दृश्यता पूरी तरह से गायब हो गई थी, और वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले में छाई धुंध। डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रविवार की सुबह शहर घने धुंध की चादर में लिपटा नजर आया। इतनी घनी धुंध थी कि कुछ ही मीटर की दूरी पर दृश्यता पूरी तरह से गायब हो गई थी, और वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ी। पुराने हाइवे सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर सुबह 10 बजे तक यह स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
कई वाहन चालकों ने रोकी गाड़ियां
लगभग 10 मीटर से भी कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की हेडलाइट्स जलाकर सावधानीपूर्वक और धीमी गति में चलना पड़ा। कई स्थानों पर गाड़ियों की रफ्तार इतनी कम हो गई कि छोटे-छोटे जाम की स्थिति बन गई। यात्री और वाहन चालक सड़कों के किनारे रुके हुए दिखाई दिए, ताकि धुंध छंटने के बाद सुरक्षित यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
वाहन चालकों से ट्रैफिक पुलिस ने किया ये आग्रह
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हवा में नमी का स्तर अधिक है, जिससे घनी धुंध का निर्माण हुआ है। बढ़ते प्रदूषण के कारण धुंध और भी गहरी हो जाती है, जिससे दृश्यता में कमी आती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह के समय घर में ही रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है, ताकि धुंध और प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। धुंध के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को धीमी गति से चलने का आग्रह किया गया।
विज्ञापन