{"_id":"672b52d068ca605cea080e2e","slug":"bike-rider-hit-by-stone-on-bharmour-pathankot-highway-died-on-the-spot-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बाइक सवार को लगा पत्थर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बाइक सवार को लगा पत्थर, मौके पर मौत
Wed, 06 Nov 2024 04:58 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 06 Nov 2024 04:58 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बाइक सवार पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर दुर्गठी घार के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह 32 पुत्र किकर सिंह निवासी जवाली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। जो कि बुधवार को बाइक में सवार होकर शाम के समय भरमौर से चंबा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह दुर्गठी घार के पास पहुंचा तो अचानक पहाड़ी से पत्थर उसके ऊपर आ गिरे। इससे वह सड़क पर चोटिल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
वहां से गुजर रहे अन्य लोग उसकी मदद के लिए वहां इकट्ठा हो गए। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सकता। सिर पर पत्थर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दुर्गठी के पास एनएच से कोई संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। उसी मार्ग के निर्माण कार्य से पत्थर लुढ़कर बाइक सवार के उपर गिरे, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। जबकि परिजन भी चंबा नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन