फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baddi Fire broke out on third floor of a pharmaceutical company and was brought under control after 13 hours

Baddi Fire: दवा कंपनी की तीसरी मंजिल में भड़की आग, 13 घंटे बाद पाया काबू; 16 कर्मचारी कर रहे थे काम

Fri, 21 Nov 2025 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Nov 2025 07:34 PM IST
सार

बद्दी के टोल बैरियर के समीप एक दवा कंपनी में लगी आग पर करीब 13 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Baddi Fire broke out on third floor of a pharmaceutical company and was brought under control after 13 hours
बद्दी के टोल बैरियर के समीप दवा कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बद्दी के टोल बैरियर के समीप एक दवा कंपनी में आग लगने से मशीनरी, तैयार और कच्चा माल जलकर राख हो गया है। अग्रिशमन विभाग की टीम ने कंपनी की दो मंजिलों को सुरक्षित बचा लिया। करीब 13 घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग वीरवार आधी रात को लगी। जिस समय आग लगी, उस दौरान कंपनी में काम चल रहा था। नाइट शिफ्ट में 16 कर्मचारी ड्यूटी पर थे। कंपनी का भवन तीन मंजिल का है। तीसरी मंजिल में ही आग लगी। आग लगने के बाद जोर का धमाका हुआ, जिससे पूरे फ्लोर में आग फैल गई। यह आग टेबलेट सेक्शन में लगी और पूरा सेक्शन जल गया। तीसरी मंजिल में दवाई बनाने का कच्चा माल व तैयार माल भी था।
विज्ञापन


कंपनी के प्रबंधक मनोहर चंद्र जोशी ने बताया कि तीसरी मंजिल में घटना के दौरान तीन कामगार थे, जो ग्रिल के सहारे सुरक्षित नीचे उतर गए। बाकी कामगार पहली व दूसरी मंजिल से बाहर निकल गए। तीन कामगारों को उतरते समय हल्की चोटें आई, जिनका प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, लीडिंग फायरमैन भीम सिंह ने बताया कि उन्हें रात को एक बजे सूचना मिली। सूचना मिलते ही चार फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंचे। वहीं एक टेंडर को नालागढ़ से बुलाया गया। पांच फायर टेंडरों से आग बुझाने में 13 घंटे लगे। कंपनी में साॅफ्ट जेल कैप्सूल बनते थे, जिनका इस्तेमाल आवश्यक पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के बाद यह दूसरी बड़ी घटना
तीन दिन के भीतर आग की यह दूसरी घटना है। दो दिन पहले झाड़माजरी में एक दवा कंपनी में आग लगी थी। वहां पर भी करोड़ों रुपये की संपत्ति जल गई थी। कंपनी में आपात समय के लिए कोई रास्ता न होने से दमकल विभाग को काफी दिक्कत हुई। दीवार तोड़कर दमकल विभाग के कर्मचारी अंदर घुसे और आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed