{"_id":"67347d86b1d89d38ef01d048","slug":"baba-balak-nath-temple-vigilance-probe-recommended-in-goat-auction-case-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Balak Nath Temple: बकरा नीलामी मामले की विजिलेंस जांच की सिफारिश, 60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Balak Nath Temple: बकरा नीलामी मामले की विजिलेंस जांच की सिफारिश, 60 हजार रुपये में बेच दिए थे 31 बकरे
Wed, 13 Nov 2024 03:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:51 PM IST
सार
बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ ट्रस्ट में बकरा नीलामी मामले में जांच के पहले ही दिन नीमाली करने वाले जूनियर असिस्टेंट मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, प्रशासन ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। मंदिर न्यास के आयुक्त डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह बुधवार को मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
60 हजार रुपये में बेचे गए थे 31 बकरे
विजिलेंस जांच की सिफारिश के लिए बाकायदा विजिलेंस के एसपी मंडी को मंदिर न्यास के चेयरमैन एवं बड़सर एसडीएम राजेंद्र गौतम की ओर पत्र लिखा गया है। मामले में श्रद्धालुओं की आस्था को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच का आग्रह किया गया, ताकि जांच किसी भी तरह से प्रभावित न हो। बीते शनिवार को मंदिर ट्रस्ट की ओर से 31 बकरों की नीलामी की गई थी। इस नीलामी से कुल 60 हजार रुपये की आमदन हुई थी।
विज्ञापन
'विजिलेंस को पत्र लिखा गया है'
नीलामी पर सवाल उठने के बाद नीलामी करवाने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में विभागीय जांच का जिम्मा तहसीदार बड़सर धर्मपाल नेगी को सौंपा गया है। इस जांच के बीच ही विजीलेंस जांच की सिफारिश की गई है। मंदिर ट्रस्ट के आयुक्त एवं डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह का कहना है कि विजिलेंस जांच की सिफारिश एसडीएम बड़सर की ओर से की गई है। इसके लिए विजिलेंस को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन