Himachal: अनुराग बोले- भानुपल्ली-बैरी रेललाइन के प्रति प्रदेश सरकार की दो हजार करोड़ की देनदारी बाकी
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि भानुपल्ली-बैरी रेललाइन परियोजना में प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में देरी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि भानुपल्ली-बैरी रेललाइन परियोजना में प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण में देरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस परियोजना में राज्य सरकार की लगभग 2,000 करोड़ रुपये की देनदारी लंबित है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह रेललाइन पहले चरण में वर्ष 2027 तक बैरी तक पूरी होनी थी, लेकिन भूमि अधिग्रहण में देरी के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, सौभाग्य योजना और जनधन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं ने गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हाल के वर्षों में बड़ी संख्या में लोग गरीबी से बाहर आए हैं। सांसद ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता और हिमाचल के बीच गुरुमुखी एक्सप्रेस रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.