फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ambuja Company Darlaghat will remain closed for 1 week decision taken after smoke and dust came out

Ambuja Company Darlaghat: अंबुजा कंपनी दाड़लाघाट 1 हफ्ते तक रहेगी बंद, धुंआ और धूल निकलने पर लिया गया निर्णय

Fri, 13 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दाड़लाघाट(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 05:00 AM IST
सार

अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट में कंपनी ने एक सप्ताह का शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। हालांकि कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Ambuja Company Darlaghat will remain closed for 1 week decision taken after smoke and dust came out
अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट में ये वो प्वाइंट जहां आई है तकनीकी खराबी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट में निकल रहे धुएं और धूल की समस्या के चलते कंपनी एक सप्ताह तक बंद रहेगी। कंपनी ने एक सप्ताह का शटडाउन लेने का निर्णय लिया है। इस दौरान यहां न तो सीमेंट बनेगा और न ही क्लिंकर तैयार होगा। हालांकि कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं होगी। वे मेकेनिकल स्टॉफ के साथ कंपनी में आएंगे। एक सप्ताह तक कंपनी में सभी कलपूर्जों की सफाई की जाएगी। साथ ही धुंआ निकाल रहे पूर्जों को भी ठीक किया जाएगा, ताकि धुएं की समस्या खत्म हो सके।

विज्ञापन

कंपनी प्रबंधकों का कहना है कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो यह शटडाउन आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भी कंपनी में निरीक्षण किया। बोर्ड के सहायक अभियंता अनिल की अगुवाई में परवाणू की टीम ने जांच की। उन्होंने कंपनी से इसका रिकॉर्ड मांगा और धुंआ निकलने के कारण भी पूछे। इसके बाद कंपनी ने एक सप्ताह तक शटडाउन करने का निर्णय ले लिया। हालांकि अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसकी रिपोर्ट तैयार करेगा और नियमों के तहत कंपनी पर कार्रवाई करेगा। बोर्ड ने पहले ही उन्हें नोटिस जारी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को करें विस्थापित
उधर, गांव रोडी के लोगों का कहना है कि अंबुजा सीमेंट प्लांट के कारण उनके पूरे गांव में प्रदूषण और खतरे की स्थिति बन गई है। लोगों को इस स्थान से किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किया जाए, ताकि वे सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जी सकें। लोगों ने बताया कि वे इस समस्या से बहुत परेशान हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांग पर ध्यान देगी और जल्द कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन

अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के कारखाने से निकल रहे धुएं और धूल की समस्या पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने कंपनी में स्थापित उपकरणों का गहराई से पता लगाया जा रहा है कि किस वजह से यह मामला सामने आया। टीम ने कंपनी के उपकरणों का निरीक्षण किया है। अगर कुछ गड़बड़ी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी- अनिल राव, सहायक अभियंता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, परवाणू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed