फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students will be honored on Tuesday at HPU Shimla

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: एचपीयू शिमला में मंगलवार को मेधावी होंगे सम्मानित, मुख्य अतिथि होंगे कुलपति

Mon, 16 Jun 2025 08:45 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Jun 2025 08:45 PM IST
सार

मंगलवार को एचपीयू शिमला में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:30 बजे से शुरू कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित शिमला के मेधावियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman Meritorious students will be honored on Tuesday at HPU Shimla
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सभागार में मंगलवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में एचपीयू के कुलपति प्रो. महावीर सिंह मुख्य अतिथि और राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रिसिंपल डॉ. मनीषा कोहली विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी। सुबह 10:30 बजे से शुरू कार्यक्रम में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड सहित शिमला के मेधावियों को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष की भांति गत वर्ष भी आयोजन कर रहा हैं। कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी की भूमिका एस्पायर आईआईटी एंड मेडिकल शिमला की रहेगी। इस कार्यक्रम के लिए छात्र-छात्राएं सुबह 8.30 से 10.00 बजे तक पहुंचकर अपनी सीट सुनिश्चित करें। समारोह में उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा जिनका अमर उजाला कार्यालय में पंजीकरण 14 जून तक हो चुका है। समारोह में करीब 27 स्कूलों को मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed