फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ajay Thakur retires from international Kabaddi announced in Melbourne Australia

Ajay Thakur: अजय ठाकुर ने लिया अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में की घोषणा; जानें

Sun, 29 Dec 2024 07:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Dec 2024 07:25 PM IST
सार

Padma Shri Ajay Thakur: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पदम श्री अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास ले लिया है। उन्होंने देश भर में उन्हें मिले प्यार के लिए आभार जताया है।

विज्ञापन
Ajay Thakur retires from international Kabaddi announced in Melbourne Australia
अजय ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल के नालागढ़ के दभोटा गांव के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पदम श्री अजय ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की है। मेलबर्न में मैच खेलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने कबड्डी को अंतराष्ट्रीय स्तर से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने देश भर में उन्हें मिले प्यार के लिए आभार जताया है।

विज्ञापन




स्कूल से लेकर देश की कप्तानी करने का शानदार रहा सफर
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय ठाकुर कबड्डी खेल में पद्मश्री पुरस्कार लेने वाले हिमाचल के पहले खिलाड़ी हैं। अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर में सोलन के दभोटा गांव के रहने वाले अजय ठाकुर ने देश को कई पदक दिलाए। अजय ठाकुर ने दभोटा स्कूल टीम की कप्तानी से अपना सफर शुरू किया था और फिर भारतीय टीम की कप्तानी की।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मेडलों की सूची

  • वर्ष 2007-एशियन इंडोर गेम्स-गोल्ड
  • वर्ष 2013-एशियन इंडोर एंड मार्शल आर्ट गेम्स- गोल्ड
  • वर्ष 2014-एशियन गेम्स-गोल्ड
  • वर्ष 2016-कबड्डी विश्व कप-गोल्ड
  • वर्ष 2017-एशियन कबड्डी चैंपियनशिप-गोल्ड
  • वर्ष 2018-कबड्डी मास्टर्स टूर्नामेंट-गोल्ड
  • वर्ष 2018-एशियन गेम्स-कांस्य पदक


प्रदेश के युवाओं को दे रहे प्रशिक्षण
वर्तमान में उन्होंने दभोटा में कोहिनूर स्पोर्ट्स कबड्डी अकादमी खोली है। जिसमें प्रदेश भर के युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed