फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AIIMS to be constructed before determined schedule in Bilaspur: Nadda

बिलासपुर में तय समय से पहले बनकर तैयार होगा एम्स: नड्डा

Tue, 08 Oct 2019 03:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Oct 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
AIIMS to be constructed before determined schedule in Bilaspur: Nadda
- फोटो : सोशल मीडिया

एम्स बिलासपुर में अगले सत्र यानी जून 2020 तक एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यहां ओपीडी भवन तैयार हो चुका है। दिसंबर में मरीजों का चेकअप भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए स्टाफ भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


एम्स के सभी भवनों का निर्माण कार्य तय समय से एक साल पहले ही जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को बिलासपुर में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन


नड्डा एम्स के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने यहां आए थे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि हर 10 दिन बाद एम्स के एक भवन को लेंटर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2020 तक यहां एमबीबीएम की 50 सीटों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। नड्डा ने कहा कि हालांकि एम्स में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं, लेकिन प्रारंभिक तौर पर जून 2020 में 50 सीटों के साथ पढ़ाई शुरू होगी।
 

एम्स निर्माण की प्रगति से संतुष्ट दिखे नड्डा

AIIMS to be constructed before determined schedule in Bilaspur: Nadda

इसके लिए टीचिंग स्टाफ नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एम्स के लिए बिजली और पानी के कनेक्शन को मंजूरी दे दी है। हालांकि एम्स को पानी की आपूर्ति के लिए अलग से प्रोजेक्ट निर्माण के लिए कहा है, क्योंकि एम्स को 15 लाख लीटर पानी प्रतिदिन चाहिए।

शुरू में दो लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद एम्स के सुचारु रूप से चलते ही 15 लाख लीटर पानी प्रतिदिन सप्लाई किया जाएगा। इसके लिए सीएम ने मौके पर ही मंजूरी दे दी है, जबकि बिजली कनेक्शन के लिए भी बोर्ड को आदेश दिए जाएंगे। 

निरीक्षण करने के बाद एम्स के निर्माण कार्य की प्रगति से जेपी नड्डा संतुष्ट नजर आए। नड्डा ने कहा कि एम्स का निर्माण मोस्टमॉडल तकनीक से हो रहा है और जिस गति से काम हो रहा है, वह सराहनीय है। ओपीडी भवन तैयार है। पीजी हॉस्टल का काम पूरा होने को है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही यह सब संभव हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed