{"_id":"673dd621794444074603107e","slug":"abhishek-awasthi-of-mandi-became-deputy-mayor-in-greater-bendigo-city-of-australia-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi Abhishek Awasthi: ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो शहर में उपमहापौर बने मंडी के अभिषेक अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi Abhishek Awasthi: ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो शहर में उपमहापौर बने मंडी के अभिषेक अवस्थी
Wed, 20 Nov 2024 05:59 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 20 Nov 2024 05:59 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद अब डिप्टी मेयर (उपमहापौर) चुने गए हैं।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में उप महापौर चुने गए मंडी के अभिषेक अवस्थी मेयर के साथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छोटी काशी मंडी के बेटे अभिषेक अवस्थी ऑस्ट्रेलिया के महानगर ग्रेटर बेंडिगो में काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद अब डिप्टी मेयर (उपमहापौर) चुने गए हैं। यह चुनाव 19 नवंबर को काउंसलरों के मतदान के आधार पर हुआ। अवस्थी ने काउंसलर का चुनाव जीतने के बाद डिप्टी मेयर के पद के लिए आवेदन किया। उनके साथ अन्य प्रतिभागी भी मैदान में थे,। पद पर उन्होंने बाजी मारी है। इसी के साथ वह ग्रेटर बेंडिगो में पहले भारतीय काउंसलर के साथ पहले भारतीय डिप्टी मेयर बनने का इतिहास रचने वाले हैं। वह 26 नवंबर को शपथ लेंगे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के नियमों में मेयर और डिप्टी मेयर जैसे पदों के लिए आवेदन करने वालों को सभी काउंसलर के समक्ष अपना विजन रखना होता है। इसी आधार पर काउंसलर वोट करते हैं। वहां चुनकर आए काउंसलर को अभिषेक अवस्थी का विजन पसंद आया और उसी आधार पर उन्हें ग्रेटर बेंडिगो का अगला डिप्टी मेयर चुना गया है। उनके साथ मेयर के रूप में एंड्रिया मेटकॉफ को चुना गया है।
विज्ञापन
अभिषेक अवस्थी ने बताया कि कार्यकाल एक वर्ष का होगा। काउंसलर के रूप में चुनकर आए प्रतिनिधियों का कार्यकाल चार वर्ष का होता है। हर वर्ष मेयर और डिप्टी मेयर की परफॉर्मेंस के आधार पर फिर से उनका चुनाव होता है। बता दें कि मंडी शहर के लोअर समखेतर निवासी 41 वर्षीय अभिषेक अवस्थी वर्ष 2008 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। 2008 में उन्हें लेट्रॉब यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला और यहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन