फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aashray Sharma hits back at Kangana's statement: Says Himachal is not a burden on the country, but a shining s

आश्रय शर्मा का कंगना के बयान पर पलटवार: बोले- हिमाचल देश पर बोझ नहीं, भारत के मुकुट का चमकता सितारा

Thu, 08 Oct 2026 09:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

पंडित सुखराम के पौत्र एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कंगना के बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
Aashray Sharma hits back at Kangana's statement: Says Himachal is not a burden on the country, but a shining s
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश को लेकर मंडी की सांसद कंगना रणौत के बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने आई है। पंडित सुखराम के पौत्र एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कंगना के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने लिखा कि हिमाचल प्रदेश देश पर बोझ नहीं, बल्कि भारत के मुकुट का एक चमकता हुआ सितारा है। आश्रय शर्मा ने कहा कि छोटे से पहाड़ी प्रदेश ने देश को अनेक प्रतिष्ठित डॉक्टर, इंजीनियर, कलाकार, अभिनेता, राजनेता, वैज्ञानिक और समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्तित्व दिए हैं।

विज्ञापन


देश की सीमाओं की रक्षा में भी हिमाचल के वीर सपूत हमेशा अग्रणी रहे हैं। देवभूमि के अनगिनत वीरों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस दिखाया और सर्वोच्च बलिदान दिया है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जहां हिमाचल के लोगों ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और ईमानदारी से प्रदेश और देश का नाम रोशन न किया हो। हिमाचल छोटा प्रदेश जरूर है, लेकिन देश के प्रति उसका योगदान बहुत बड़ा है और प्रदेशवासियों को इस पर गर्व है। बता दें कि आश्रय शर्मा के पिता अनिल शर्मा मंडी सदर से भाजपा विधायक हैं। जबकि कंगना रणौत मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद हैं। हाल ही में अनिल शर्मा की ओर से सांसद से वित्तीय सहयोग नहीं मिलने की बात कहे जाने के बाद भी यह मुद्दा चर्चा में रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed