फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Aaryav Rathore Death In PG Hamirpur Student Death In PG Hamirpur Under Suspicious circumstances

Student Death In PG: 'पापा, आपको पता है मेरा अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है, सूखी रोटी नहीं खाई जाती'

Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा नीरज महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
नीरज महाजन, संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

हमीरपुर के निजी पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 16 वर्षीय छात्र की मौत के बाद यह मोबाइल रिकार्डिंग सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Aaryav Rathore Death In PG Hamirpur Student Death In PG Hamirpur Under Suspicious circumstances
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

‘पापा आपको पता है कि मेरा अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ है, सख्त रोटी खाने से मेरे पेट में दर्द होता है। यहां पीजी वाले सूखी रोटी देते हैं और जब मैंने पीजी वाले से कहा कि मैं ताजी चपाती खाऊंगा तो पीजी वाले ने मुझे मारना शुरू कर दिया। हमीरपुर के निजी पीजी में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 16 वर्षीय छात्र की मौत के बाद यह मोबाइल रिकार्डिंग सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन


छात्र आर्यव राठौर हमीरपुर में नीट की कोचिंग ले रहा था। पिता सुनील कुमार ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि उनके बेटे के गले और बाजू की हड्डी टूटी थी। ऐसे कैसे बेटे के गले और बाजू की हड्डी टूट गई। उन्हें संदेह है कि बेटे के साथ मारपीट हुई थी। उनके मुताबिक जिस रात घटना हुई उस रात बेटे का फोन आया और तेरह सेकंड बात हुई। इस दौरान बेटे ने कहा कि खाने के लिए उसे मारने की धमकी दी जा रही है। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे ने तीन-चार दिन के दौरान कई बार कहा कि पीजी वाले उसे धमकी दे रहे हैं। पिता के मुताबिक जब बेटे ने इस तरह की बात कही तो उन्होंने सोचा कि बच्चा है हो सकता है छोटी मोटी बात को लेकर बोल रहा हो। मृतक के पिता ने कहा कि हो सकता है कि जब मैंने उसकी शिकायत को अनदेखा किया तो बेटे ने नाराजगी में उनका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया हो।
विज्ञापन

 

Aaryav Rathore Death In PG Hamirpur Student Death In PG Hamirpur Under Suspicious circumstances
डिजाइन फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इंसाफ नहीं मिला धरना देंगे
मृतक के पिता सुनील ने कहा कि उनके बेटे ने मां से कहा था कि मैं बार-बार आपको कह रहा हूं कि यहां ऐसा हो रहा है। बेटे की मौत से उनका घर बर्बाद हो गया है। इंसाफ के लिए वह आखिरी दम तक लड़ेंगे। अगर इंसाफ न मिला तो हमीरपुर में धरना देंगे। वहीं पोस्टमार्टम के बाद सोमवार देर शाम को छात्र आर्यव राठौर का अंतिम संस्कार पैतृक गांव के नजदीक श्मशानघाट में किया गया।

अप्रैल में ली थी एडमिशन, चार माह बाद मिल गई बेटे की मौत की खबर
आर्यव को उनके पिता ने अप्रैल में नीट की कोचिंग के लिए हमीरपुर भेजा था। आर्यव का सपना था कि वो डॉक्टर बनकर अपने पिता की जिम्मेदारियों को बांटेगा। लेकिन यह पता नहीं था कि चार माह में ही सारे सपने टूट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed