{"_id":"6745b80b52e45650020de546","slug":"78-faculty-posts-will-be-filled-in-aiims-bilaspur-the-institute-has-invited-applications-till-31-december-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Bilaspur Vacancy: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे फैकल्टी के 78 पद, संस्थान ने 31 दिसंबर तक मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Bilaspur Vacancy: एम्स बिलासपुर में भरे जाएंगे फैकल्टी के 78 पद, संस्थान ने 31 दिसंबर तक मांगे आवेदन
Tue, 26 Nov 2024 05:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 26 Nov 2024 05:29 PM IST
सार
एम्स बिलासपुर में 78 फैकल्टी के पद भरने को लेकर अधिसूचना जारी की है। एम्स ने इच्छुक उम्मीदवारों से 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एम्स बिलासपुर (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर समेत 78 फैकल्टी के पद भरे जाएंगे। एम्स ने अधिसूचना जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से 31 दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन मांगे हैं। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.aiimsbilaspur.edu.in पर आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
अधिसूचना के अनुसार प्रोफेसर के 22, एडिशनल प्रोफेसर के 16, एसोसिएट प्रोफेसर के 16, असिस्टेंट प्रोफेसर के 24 पद भरे जाएंगे। कुल पदों में 25 पद अनारक्षित, तीन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, 27 अन्य पिछड़ा वर्ग, 17 अनुसूचित जाति और 6 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी और आवेदन फार्म वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन