{"_id":"67ae052a8eeba883e8099fb7","slug":"73-year-old-widow-woman-raped-after-being-assaulted-in-una-himachal-accused-is-30-years-old-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: हिमाचल में 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म, 30 साल का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: हिमाचल में 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म, 30 साल का है आरोपी
Thu, 13 Feb 2025 10:51 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैड़ी (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मैड़ी (ऊना)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:51 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक 73 साल की बुजुर्ग विधवा महिला के साथ 30 साल के युवक ने मारपीट के बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल अंब के मुबारिकपुर क्षेत्र में बुजुर्ग विधवा महिला (73) के साथ मारपीट के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुबारिकपुर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि बीती रात उनकी ही पहचान का एक 30 साल का युवक घर में आया और पानी की मांग की। पानी-पीने के बाद जैसे ही महिला पीछे की तरफ हटी तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। महिला का मोबाइल अपने साथ ले गया और बाहर से घर का दरवाजा भी बंद कर गया।
विज्ञापन
मारपीट के चलते सारी रात बेहोश रहने के बाद जब महिला सुबह उठी तो उसके रोने की आवाज सुनकर उसके पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला और गांव के उपप्रधान के साथ उसकी बात करवाई। उपप्रधान महिला को सिविल अस्पताल अंब ले आए। महिला के पति का देहांत हो चुका है। अस्पताल में डॉक्टर ने पुलिस थाना अंब में मारपीट का मामला आने की जानकारी दी। जबकि, महिला का मेडिकल करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
एसएचओ अंब अनिल शर्मा ने बताया कि उन्हें अस्पताल से महिला के साथ मारपीट होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।