फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   32940 candidates will appear for preliminary examination for 35 posts of Himachal Administrative Service today

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रशासनिक सेवा के 35 पदों के लिए 32,940 अभ्यर्थी आज देंगे प्रारंभिक परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 12:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 12:08 PM IST
सार

32,940 अभ्यर्थी प्रदेश के 10 जिलों में बनाए 111 केंद्रों में हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
32940 candidates will appear for preliminary examination for 35 posts of Himachal Administrative Service today
हिमाचल लोक सेवा आयोग शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को होगी। 32,940 अभ्यर्थी प्रदेश के 10 जिलों में बनाए 111 केंद्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में आधा घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय से लेट आने वालों को परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र में फोन और किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के माध्यम से नकल रोकने के लिए जैमर लगाए जाएंगे। एचएएस के दो पदों समेत कुल 35 पद इस परीक्षा के माध्यम से भरे जाने हैं। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर सामान्य अध्ययन से संबंधित होगा और दूसरा एप्टीट्यूड टेस्ट होगा। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा और इसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 13 अप्रैल को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 30 पदों की भर्ती को जारी विज्ञापन के तहत आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली परीक्षा सुबह 10 और दूसरी परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद होगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। उन्होंने सलाह कि सुबह के सत्र में होने वाले पेपर-1 के लिए सुबह 9.30 बजे और दोपहर के सत्र में होने वाले पेपर-2 के लिए एक बजे परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं।

विज्ञापन

इन पदों के लिए सुबह 10 बजे से होगी परीक्षा 
एचएएस के तहत दो पद हैं। इनमें एक अनारक्षित श्रेणी, दूसरा अनुसूचित जाति के भूतपूर्व सैनिक के लिए। एचपीएस के दो पदों में  एक अनारक्षित श्रेणी, दूसरा अनुसूचित जाति के भूतपूर्व सैनिक के लिए है। ग्रामीण विकास विभाग में बीडीओ के 9 पद भरे जाने हैं। इनमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अलावा दिव्यांगों और भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए बैकलॉग पद शामिल हैं। राजस्व विभाग में 9 तहसीलदारों के पद भरे जाएंगे। इसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति (बैकलॉग पद सहित), अन्य पिछड़ा वर्ग (बैकलॉग), भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों (बैकलॉग) के पद हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 10 पद उपलब्ध हैं। रिक्तियों में अनारक्षित, अनुसूचित जाति, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए पद शामिल हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग में जिला नियंत्रक के तीन पद भरे जाएंगे। इनमें एक अनारक्षित, एक ओबीसी, एक दिव्यांग श्रेणी के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed