फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Pradesh Tourism Ghar Ke Jharokhe Se Photo Contest win ten thousand ruppe award

घर के झरोखे से फोटो खींचकर भेजो, जीतो 10 हजार का इनाम

Sat, 02 May 2020 04:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 02 May 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Tourism Ghar Ke Jharokhe Se Photo Contest win ten thousand ruppe award
- फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के लोगों के लिए पर्यटन विभाग ने ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट ‘घर के झरोखे से’ शुरू किया है। इसके विजेता को पहला पुरस्कार 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 8000 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये नकद दिए जाएंगे। चौथे से दसवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 2500 रुपये मिलेंगे। एक-एक हजार के 10 सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन


नकद पुरस्कारों के अलावा पर्यटन विभाग सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी देगा। कांटेस्ट के लिए प्रतिभागियों को कर्फ्यू और लॉकडाउन के नियमों के दायरे में रहकर अपने घरों से फोटो खींचकर भेजने होंगे। इसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। इसमें उम्र की भी बाध्यता नहीं है। फोटो हिमाचल का ही होना चाहिए। एक प्रतिभागी अधिकतम 3 फोटो ही भेजेगा। पर्यटन विभाग के कर्मचारी और उनके परिजन कांटेस्ट में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों से खींचकर भेजें फोटो: यूनुस
पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. यूनुस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण घरों में रह रहे लोगों के लिए ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट शुरू किया गया है। हिमाचल का एक एक कोना प्राकृतिक खूबसूरती से सराबोर है। इसलिए लोग अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने मोबाइल या कैमरों से फोटो खींचकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मई से पहले ई-मेल से भेजने होंगे फोटो
ऑनलाइन फोटो कांटेस्ट में भाग लेने के इच्छुक लोगों को 20 मई से पहले himachaltourismphotocontest@gmail.com पर फोटो ई-मेल करने होंगे। फोटो में किसी प्रकार की एडिटिंग नहीं होनी चाहिए। फॉर्मेट में फोटो का साइज 10 एमबी से बड़ा होना चाहिए। फोटो भेजने वाले का नाम, उम्र, फोन नंबर, पूरा पता और फोटो कहां ली गई है, इसकी जानकारी देनी होगी। विजेताओं की घोषणा 26 मई को प्रदेश पर्यटन विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज पर की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed