फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Pradesh News: Duping Of Rs 2.70 Lakh With Job Promise In Malaysia

नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी एजेंट ने ठगे 2.70 लाख

Fri, 03 Jul 2020 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh News: Duping Of Rs 2.70 Lakh With Job Promise In Malaysia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट के आदेशानुसार बरमाणा थाना में एक व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने दो लोगों से पैसा वसूल कर उन्हें नौकरी के लिए मलेशिया भेजा। व्यक्ति खुद को बीजा एजेंट बताया और उन्हें टूरिस्ट बीजा पर नौकरी के लिए  मलेशिया भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपरली भटेड़ के व्यक्ति राम लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि सुदंरनगर के एक व्यक्ति ने खुद को वीजा एजेंट बताकर उससे और उसके एक साथी से मलेशिया में अच्छी नौकरी दिलवाने के लिए 2 लाख 70  हजार रुपये लिए। बताया कि साल 2019 में आरोपी ने उन्हें अच्छी नौैकरी का दिलासा देकर मलेशिया भेज दिया।
विज्ञापन


लेकिन वहां जोर उन्हें पता लगा कि उन्हें टूरिस्अ बीजा पर यहां भेजा गया है और उनकी नौकरी की भी कोई बात नहीं की गई है। रामलाल ने बताया कि व्यक्ति ने जब उनसे पैसे लिए थे तो बताया था कि वो अधिकृत एजेंट है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मलेशिया जाने के बाद जब उन्हें सच का पता चला तो जैसे तैसे करके वो वापिस भारत आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के पास बीजा लगवाकर नौकरी दिलवाने के लिए कोई अधिकृत लाइसेंस नहीं है। उसने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें टूरिस्ट बीजा पर मलेशिया भेजा। जहां नौकरी न मिलने के कारण उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के निर्देशानुसार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है। बताया कि पुलिस प्राथमिकता के आधार पर केस की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed