फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   yuva chetna yatra in Jhajjar

युवा चेतना यात्रा ने झज्जर में प्रवेश किया

Thu, 28 Nov 2013 09:17 PM IST
झज्जर/ब्यूरो
झज्जर/ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2013 09:17 PM IST
विज्ञापन
yuva chetna yatra in Jhajjar
पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की 100वीं जयंती पर निकाली जा रही युवा चेतना यात्रा ने वीरवार को हरियाणा के जिला झज्जर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


जिले के बादली हलके के गांव बादली, जहांगीरपुर, सिलाना और झज्जर हलके के गांव मातनहेल में पहुंचने पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।

बादली और झज्जर में युवाओं को संबोधित करते इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है।

विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए न किताबें मिल रही हैं और न ही पढ़ाने के लिए स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हैं।

सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन के लिए युवाओं की भागीदारी अहम होती है। इसलिए सभी युवा एकजुट होकर सत्ता एवं व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प लें।

इनसो नेता ने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। झज्जर जिले की दुर्दशा के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस सरकार दोषी है।

यहां पर लोगों को न तो पीने के लिए पानी मिल रहा है और न ही मूलभूत सुविधाएं। सड़कों की हालत देखकर लगता है कि इनेलो राज के बाद सड़क में पैच तक नहीं लगाए गए।

उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का छात्र पथभ्रष्ट हो रहा है। छात्र शिक्षा पूरी करने के बाद नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहें हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरियों में क्षेत्रवाद हावी है और मेवात के युवाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में न पढ़ने के संसाधन मौजूद हैं और न ही पढ़ाने वाले शिक्षक। गांव से शहर में पढ़ने के लिये आने वाले छात्र-छात्राओं को बसें तक नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसो नेता ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में डोनेशन मुक्त बनाया जाएगा। इसके अलावा बढ़ाई गई फीस में 25 प्रतिशत छूट की जाएगी।


निजी क्षेत्र में हरियाणा के लोगों के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण किया जाएगा। प्लेसमेंट सेल खोलकर युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा।

10 प्रतिशत विद्यार्थियों को विदेश भेजा जाएगा, छात्र संघ चुनावों की बहाली होगी। छात्राओं को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

छात्राओं को नि:शुल्क स्कूटी प्रदान की जाएगी। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सत्ता बनने पर तीन लाख युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी।

इस मौके पर जिला प्रधान सतपाल पहलवान, पूर्व मंत्री कांता, इनेलो के शहरी प्रधान मनीष बंसल, पूर्व आईएएस हवा सिंह धनखड़, संजय कबलाना, बिजेन्द्र कादयान, गौरव सैनी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed