{"_id":"7335d3dcc23307d27805bb0c8669b735","slug":"youth-missing-case-on-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक लापता, पड़ोसियों पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक लापता, पड़ोसियों पर केस
रोहतक/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महम उपमंडल के गांव मोखरा से दो युवक अपने पड़ोसी को अगवा कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में युवक की पत्नी के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव मोखरा निवासी सुरेश सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सुरेश की पत्नी प्रीति महम थाना पहुंची और इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।
प्रीति ने पुलिस को बताया कि गांव के ही सुधीर और काला सुरेश को बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से ही वह लापता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई बुद्धसिंह का कहना है कि सुरेश की तलाश के लिए संबंधित स्थानों पर जांच पड़ताल की जा रही है।