फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   younger brother murder

दुल्हन का रास्ता रोककर छोटे भाई की हत्या

Mon, 09 Dec 2013 10:45 PM IST
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो
रतिया (फतेहाबाद)/ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
younger brother murder
गांव लधुवास में फेरा पाने आई भतीजी के ससुरालियों का रास्ता रोकते हुए एक
विज्ञापन
व्यक्ति ने दुल्हन के पिता और अपने ही छोटे भाई को गोली मार दी।


वारदात के बाद आरोपी राजेंद्र मौके से फरार हो गया। वहीं, घायल लखबीर सिंह (50) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि खेत में रास्ते को लेकर दोनों भाइयों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।


गांव लधुवास निवासी किसान 50 वर्षीय लखबीर सिंह का अपने बड़े भाई राजेंद्र सिंह के साथ पिछले कुछ समय से खेत में जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में कई बार पंचायतें हुई, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ। दो दिन पहले लखबीर की बेटी का विवाह पंजाब के गांव संगतपुरा में हुआ था और सोमवार को उसके ससुराल वाले फेरा डालने के लिए गांव लधुवास आ रहे थे।

पुलिस के अनुसार ससुराल वाले जब खेत से लखबीर की ढाणी में जाने लगे तो वहां पहले से मौजूद राजेंद्र सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया। सूचना मिलने पर लखबीर सिंह ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गया और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी के बीच तैश में आकर राजेंद्र ने अपनी पिस्तौल से लखबीर पर फायर कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे रतिया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर रतिया के थानाध्यक्ष जुगल किशोर पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी को शीघ्र काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed