फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   young man stabbed the son and wife with a knife and jumped himself from the roof in Domestic dispute

घरेलू कलह में वारदात: युवक ने बेटे और पत्नी को चाकू मारा, फिर छत से कूदा, पत्नी की मौत

Fri, 01 Oct 2021 03:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 01 Oct 2021 03:34 PM IST
सार

30 वर्षीय सोनू ने गुरुवार रात करीब 12 बजे घरेलू कलह के चलते अपनी 25 वर्षीय पत्नी नेहा और 4 वर्षीय बेटे पर चाकू से वार कर दिए। उसके बाद सोनू खुद भी छत से कूद गया। सोनू के परिजनों ने तीनों को रात को हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे नेहा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
young man stabbed the son and wife with a knife and jumped himself from the roof in Domestic dispute
hisar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के मिलगेट एरिया में कप्तान स्कूल के पास रहने वाले 30 वर्षीय सोनू ने गुरुवार रात करीब 12 बजे घरेलू कलह के चलते अपनी 25 वर्षीय पत्नी नेहा और 4 वर्षीय बेटे पर चाकू से वार कर दिए। उसके बाद सोनू खुद भी छत से कूद गया। सोनू के परिजनों ने तीनों को रात को हिसार नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां नेहा की गंभीर हालत के चलते उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन



उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे नेहा ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस नेहा के माता-पिता का हिसार आने का इंतजार कर रही है। नेहा का मायका इटावा में है। पुलिस का कहना है कि नेहा के माता-पिता के आने के बाद ही उनके बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed