फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Zomato delivery employee assaulted, bike looted at knifepoint

Yamuna Nagar News: जोमेटो के डिलीवरी कर्मचारी से मारपीट, चाकू दिखाकर बाइक लूटी

Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Apr 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Zomato delivery employee assaulted, bike looted at knifepoint
यमुनानगर। जोमेटो की डिलीवरी लेकर जा रहे कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने पहले तो इससे मारपीट की। इसके बाद उन्होंने चाकू दिखाया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी जांची। फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आईटीआई काॅलोनी में रहने वाले सुनील कुमार ने थाना फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जोमेटो में डिलिवरी कर्मचारी है। रविवार दोपहर वह शिव काॅलोनी के लिए ऑर्डर लेकर जा रहा था। विष्णु नगर में अंडर पास के पास दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने कहा कि यह ऑर्डर उनका है। उसने बदमाशों को खाने का सामान देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने उसे पकड़ कर मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे चाकू दिखाया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। फर्कपुर थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed