फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths in car beat up truck driver

Yamuna Nagar News: ट्रक चालक के साथ कार सवार युवकों ने की मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youths in car beat up truck driver
बीकेडी रोड पर पश्चिमी यमुना नहर के बूड़िया पुल के पास कार सवार 5-6 युवकों ने बजरी लेकर कैथल जा रहे ट्रक चालक को रोककर उसके साथ मारपीट की। ट्रक चालक ने आरोपियों पर जेब से 56 हजार रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव मलिकपुर खादर निवासी सदाकत अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। वह ट्रक में बल्ले वाला जोन से बजरी भरकर कैथल जा रहा था। जब वह बुड़िया खदरी देवधर मार्ग पर बूड़िया पुल के पास पहुंचा तो पीछे से स्विफ्ट कार में सवार होकर 5-6 युवक आए। आरोपियों ने उसके ट्रक के आगे कार रोककर उसे रूकने के लिए कहा। जब उसने ट्रक रोका तो कार से उतरकर आए युवकों ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। कुछ दूरी पर चलने के बाद आरोपियों ने फिर से उसके ट्रक को रोक लिया और उस पर रॉड डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ट्रक पर ईंट व पत्थर भी बरसाए। आरोपियों ने उसकी जेब से 56 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed