फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youths attacked a student returning from school, villagers thrashed one of the accused

स्कूल से लौट रहे छात्र पर युवकों ने किया हमला, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ की धुनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Youths attacked a student returning from school, villagers thrashed one of the accused
यमुनानगर। गांव तेजली में डेढ़ दर्जन युवकों ने निजी स्कूल के छात्र पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए। जिसके बाद हमलावर युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की। इसी दौरान लोगों ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। इसकी सूचना बाद सूचना डायल 112 को दी गई। लोगों ने पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

तेजली निवासी आदित्य ने बताया कि वह निजी स्कूल में पढ़ता है। स्कूल से छुट्टी के बाद अपने घर तेजली जा रहा था। पीछे से 15-16 लड़के आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने डंडों, लातों व घूंसों से उसे पीटा। जब आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हुए तो आरोपी उन्हें देखकर वहां से भाग गए। इस दौरान एक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी धुनाई भी की। आदित्य ने बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है। पकड़े गए युवक ने कहा कि किसी ने उस पर हमला करने के लिए कहा था, इसलिए वे उसे पीटने आए थे। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले में अभी छात्र के बयान नहीं हुए है। जो भी बयान आए, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed