फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth will be brought out of intoxication and linked to Sikh stream

युवाओं को नशा से बाहर निकाल सिख धारा से जोड़ा जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth will be brought out of intoxication and linked to Sikh stream
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा सिख संगत के साथ कपालमोचन में पहली व दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में पहुंचे। सबसे पहले जगदीश सिंह झींडा ने पहली व दसवीं पातशाही में शीश नवाया। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के द्वारा सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि झींडा ने कहा कि एक कमेटी बनाए जाने को लेकर प्रदेश सरकार के द्वारा घोषणा अवश्य कर दी गई है, लेकिन कमेटी की कार्यप्रणाली को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के पश्चात 2014 में बने कानून के अनुसार कोर्ट के निर्णय के अनुसार प्रदेश के 47 गुरुद्वारों के पिछले आठ साल का गुरुद्वारा के चढ़ावे का हिसाब भी का देना पड़ेगा। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में पूरे प्रदेश के सिखों का स्वागत है। सिख संगत एक समान है। गुरुद्वारे का कार्य सेवा भाव से करें। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति बनने के हाथ में कार्य आते ही प्रदेश में सबसे पहले युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। युवाओं को नशा प्रवृति से बाहर निकालने के लिए प्रयास किया जाएगा। सिख धारा से जोड़ा जाएगा। प्रदेश में शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। हरियाणा सिख विश्वविद्यालय खोला जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल खोले जाएंगे। कुरुक्षेत्र व सिरसा में डायलिसिस केंद्र खोला जाएगा। गरीब व जरूरतमंदों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। मीरी पीरी मेडिकल कॉलेज का कार्य पूरा किया जाएगा। जहां विश्व स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जहां छात्र कम खर्चे में एमबीबीएस कर सकेंगे। जिसके पश्चात छात्रों को एमबीबीएस करने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। प्रदेश की सिख संगत को पिछले 23 सालों के संघर्ष के बाद सफलता मिली है। प्रदेश की सिख का धन्यवाद करने के लिए आगामी 21 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारा में समागम आयोजित किया गया है जिसका समापन 23 को किया जाएगा। समागम में हरियाणा प्रदेश सहित पूरे देश व विदेश के सिख संगत शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार की कार्यप्रणाली पर पूरा भरोसा है। सरकार जल्द ही हडोक कमेटी बना कर एचएसजीपीसी को कार्यभार सौपेंगी।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि मौजूदा समय में गुरु घर में सेवाएं दे रहे किसी भी सेवादार को निकाला नहीं जाएगा। सरकार नियमावली के अनुसार कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल तीन सदस्य को लेकर पूरे हरियाणा में घूम रहा है जिसका कोई औचित्य नहीं है। इस मौके पर सरदार जोगा सिंह, सरदार दलजीत सिंह बाजवा, हरप्रीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह, दिलबाग सिंह, सर्वजीत सिंह, बलकार सिंह, जरनैल सिंह, सुखविंदर सिंह व गोल्डी सहित सिख संगत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed