{"_id":"691e344c7d697d2686028c04","slug":"youth-should-take-inspiration-from-the-ideals-of-shri-guru-teg-bahadur-ji-kanwarpal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147037-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों से प्रेरणा लें युवा : कंवरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्शों से प्रेरणा लें युवा : कंवरपाल
Thu, 20 Nov 2025 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुख्य अतिथि व सिख संगत। डीआईपीआरओ
यमुनानगर। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्षगांठ पर गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और शहादत पर आधारित हिंद की चादर सैंड आर्ट म्यूजिकल शो का आयोजन हनुमान गेट बड़ा गुरुद्वारा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शो में संगीत, प्रकाश, और रेत कला के संयोजन से गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं और मानवता के संदेश को प्रदर्शित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को उनके आदर्शों और जीवन से प्रेरणा देना है।
पूर्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में एक माह तक हिंद की चादर शृंखला के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कीर्तन, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल है। कंवरपाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन त्याग, साहस और मानवता की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को हमारी विरासत और महान गुरुओं के संदेशों से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन विपुल गर्ग, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित सिख संगत और गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद