{"_id":"0f31ce6732fc5c968fce82ff80d3f3e3","slug":"youth-shoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन युवक को मारी गोली, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिशन युवक को मारी गोली, पीजीआई रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार रात को गांव सुढैल निवासी सचिन कुमार को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर रात के अंधेरे में घटना स्थल से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सुढैल निवासी सचिन मंगलवार रात बस अड्डे के नजदीक स्थित अशोक विहार कॉलोनी में किसी काम से आया था। रात को जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तो रास्ते में श्रीनगर कॉलोनी निवासी दो युवक ने उसे रोक लिया और बहस शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान जब सचिन ने भागने का प्रयास किया, तो एक युवक ने रिवाल्वर निकाल कर उस पर फायर कर दिया।
गोली सचिन की टांग में लगी। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के घरों से लोग निकलकर बाहर आए और उन्होंने सचिन को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक सचिन के बयान दर्ज नहीं हुए है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।