फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth selling drugs caught, 62 grams of heroin recovered

Yamuna Nagar News: नशीले पदार्थ बेचता युवक काबू, 62 ग्राम हेरोइन बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Youth selling drugs caught, 62 grams of heroin recovered
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने पुराना हमीदा से 62 ग्राम हेरोइन के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक पुराना हमीदा में नशीले पदार्थ बेचने कम कर रहा है। इस सूचना पर उनकी टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीओ सतबीर सिंह को बुलाया गया। उनके सामने आरोपी युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 62 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी शाकिब के नाम से हुई। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है, जो अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed