फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth returning home from factory dies due to car collision

फैक्टरी से घर लौट रहे युवक की कार की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home from factory dies due to car collision
जगाधरी-साढौरा स्टेट हाईवे पर गांव राजपुर के समीप कार की टक्कर से कस्बा में सैनी मोहल्ला के नजदीक रहने वाले 30 वर्षीय राघव की मौत हो गई। वह रात को बाइक पर हिमाचल प्रदेश के कालां आंब में फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राघव काला आंब में एक फैक्ट्री में कार्य करता था। शनिवार देर रात वह काम खत्म कर बाइक पर सवार हो घर आ रहा था। जैसे ही राघव गांव राजपुर के समीप पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राघव सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने राघव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढौरा दाखिल करवाया। जहां से उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। राघव के परिजन उपचार के लिए उसे अन्य अस्पताल लेकर गए। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई वैभव की शिकायत पर कार चालक पर केस दर्ज कर लिया। राधव की शादी करीब आठ माह पूर्व हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed