{"_id":"650759bd6d76eb4e1c0eae64","slug":"youth-returned-from-abroad-and-former-middleman-arrested-with-heroin-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-5856-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश से लौटा युवक व पूर्व आढ़ती हेराेइन के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश से लौटा युवक व पूर्व आढ़ती हेराेइन के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन के दौरान एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 15.58 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक्टिवा पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज प्रमोद वालिया ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक एक्टिवा पर सवार होकर नशा बेचने की फिराक में दोसड़का चौक साढौरा के पास घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सतीश कुमार, ओमप्रकाश, एएसआई मेहर लाल, योगेश, अमरजीत की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक एक्टिवा पर आते दिखाई दिए जो टीम को देख भागने लगे। टीम ने उन्हें कुछ दूरी पर पीछ कर उनको पकड़ लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार भारत भूषण को बुलाया गया। जिसके सामने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली गई। पूछताछ में आरोपियों की पहचान साढौरा निवासी महेश कुमार वर्मा व जसविंद्र उर्फ जस्सी के नाम से हुई। आरोपी महेश से आठ ग्राम 50 मिलीग्राम व जस्सी से सात ग्राम आठ मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों से कुल 15 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन मिली। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी महेश पहले सब्जी मंडी में आढ़त का काम करता था, लेकिन उसे छोड़ नशे का काम शुरू कर दिया। वहीं आरोपी जसविंद्र एक साल पहले ही विदेश से लौटा है और वह करीब छह साल तक विदेश में रहा।