{"_id":"6a15f63886cb8a950405b91f","slug":"youth-quench-peoples-thirst-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-156735-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: युवाओं ने बुझाई लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: युवाओं ने बुझाई लोगों की प्यास
Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रादौर में मीठे पानी की छबील लगाने पहुंचे युवा। स्वयं
रादौर। शहर के जाट नगर में मंगलवार को गंगा दशहरे के उपलक्ष्य में युवाओं ने समाजसेवी विकास वर्मा के नेतृत्व में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल जल ग्रहण किया। विकास ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और इसी भावना के तहत युवाओं ने छबील लगाकर सेवा कार्य किया है। इस मौके पर वंश रामगढ़, कुणाल राणा, रोहित सैनी, पूर्णगढ़, सिमरनजीत सिंह, अर्पित, करिश्मा, नितिन, सुनील, देवी लाल, संदीप, अनुजस मनीत रादौरी मौजूद रहे। संवाद
लालछप्पर गांव में लगाई गई छबील
रादौर। लालछप्पर गांव में नंबरदार ऋषिपाल राणा के नेतृत्व में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई। इस दौरान सैकड़ों राहगीरों को मीठा पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई। नंबरदार राणा ने बताया कि सभी की सुख शांति व भाईचारे की कामना को लेकर मीठे पानी की छबील लगाई गई है। लोगों की सेवा करने से मन की शांति मिलती है। सभी को लोगों की सेवा करने के लिए ऐसे कार्य करते रहना चाहिए। जिससे भगवान व इंसान दोनों ही खुश होंगे। संवाद