फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth performed social responsibility by donating blood on the occasion of martyrdom day

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर युवाओं ने रक्तदान कर निभाया सामाजिक दायित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth performed social responsibility by donating blood on the occasion of martyrdom day
यमुनानगर। भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव टोपरा कलां में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। यह शिविर अमर उजाला फाउंडेशन, शहर की स्माइल फाउंडेशन और हरनौल फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से लगाया गया। जिसमें शहीद उधम सिंह ब्लड बैंक की चिकित्सीय टीम ने सेवा दी। इस दौरान एसपी ने कहा कि रक्तदान करके भी लोग देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर शहीदी दिवस पर हर वर्ष रक्तदान शिविर लगाया जाता है। मुख्यातिथि एसपी कमलदीप गोयल ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की संख्या भी अच्छी रही। शिविर में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। वहीं पुलिस कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया। एसपी कमलदीप गोयल ने कहा कि आज के समय का सबसे बड़ा दान रक्तदान है। यह वह दान है जो कोई भी स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने बाद कर सकता है। इसमें किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं आता है, बल्कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ होता है। एसपी ने कहा कि रक्तदान करना देश सेवा में प्रत्यक्ष रूप से भाग लेना है। रक्तदान करके सभी लोग देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। इस दौरान एसपी ने सभी को प्रमाणपत्र वितरित किए और इसे निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव मेहता, सचिव सचिन जोशी ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता है। यह व्यक्ति की धमनियों से प्राप्त किया जा सकता है। देश में प्रतिदिन दर्जनों लोगों की जान खून की कमी के कारण चली जाती है। ऐसे में सभी का दायित्व बनता है कि इसे दूर करने में सहयोग करें। वहीं हरनौल फोटोग्राफर एसोसिएशन प्रधान गुलशन धीमान ने कहा कि उनका संगठन हर साल शहीदी दिवस पर यह कार्यक्रम करवाता है। कार्यक्रम के दौरान कृष मेहता, परमजीत सिंह, दीपक कुमार, शहीद ऊधम सिंह ब्लड बैंक निदेशक बीएस कल्याण, डॉ. सुभाष अरोड़ा, लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुंडु, अंकुश शर्मा, प्रताप सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दंपती ने किया रक्तदान
शिविर में गांव घिलौर निवासी पंकज दत्ता ने अपनी पत्नी दीपा दत्ता के साथ रक्तदान किया। दोनों ने दूसरी बार रक्तदान किया है। पंकज व दीपा ने बताया कि रक्तदान कर वे गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों ने साथ ही रक्तदान करने का निर्णय लिया था। वे अब नियमित रूप से रक्तदान करेंगे।
बाक्स
देशसेवा के साथ कर रहे समाजसेवा
हरियाणा पुलिस के एएसआई नवीन कुमार एसपी स्कार्ड के इंचार्ज हैं। वे देश सेवा के साथ समाज सेवा का दायित्व भी बखूबी निभा रहे हैं। वे एसपी के साथ गांव टोपरा कलां के शिविर में पहुंचे। यहां नवीन कुमार ने रक्तदान किया। नवीन कुमार इससे पहले कई बार रक्तदान कर चुके हैं। यहां नवीन कुमार ने कहा कि रक्तदान से सबसे बड़ी समाज सेवा है। सभी लोगों को इसके लिए आगे आना चाहिए।
कोट
फोटो:- 11, 11ए
पहली बार किया रक्तदान, बढ़ा उत्साह
एमएलएन कॉलेज की छात्रा गांव धौडंग निवासी नेहा ने पहली बार रक्तदान किया। वह काफी समय से इसके लिए सोच रही थी। इस बार जब उन्हें शिविर का पता चला तो वह रक्तदान करने पहुंच गई। नेहा ने कहा कि रक्तदान कर वह गर्व महसूस कर रही हैं। अब वह नियमित रूप से रक्तदान करेंगी।
फोटो:- 13, 13ए
बनाया जिंदगी का हिस्सा
अभिलाष सैनी ने बताया कि वह नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। अब तक वह छह बार रक्तदान कर चुका हैं। उसने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया है। हज तीन महीने बाद वह रक्तदान करता है। वह यह मानवता का कार्य निरंतर जारी रखेगा, ताकि जरूरतमंदों की मदद होती रहे।
फोटो:- 14, 14ए
मिल रही है संतुष्टि
रक्तदाता कश्मीर सिंह ने बताया कि वह नियमित रूप से रक्तदान करता है। अब तक वह छह बार रक्तदान कर चुका है। रक्तदान करके उसे आत्म संतुष्टि मिलती है। फाउंडेशन के संपर्क में आकर उसके महत्व के बारे पता चला। जिसके बाद से वह हर तीन महीने बाद रक्तदान कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।

फोटो:- 15, 15ए
पहले था रक्तदान करने से लगता था डर
पहली बार रक्तदान करने पहुंचे गांव टोपरा कलां निवासी रोहित कुमार ने बताया कि पहले वह रक्तदान करने से बहुत डरते थे। उन्हें डर लगता था कि दान करने के बाद उनके शरीर में कमजोरी आ जाएगी। परंतु फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि इससे कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि स्वास्थ्य ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed