फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Youth murdered on Dharmakante, family members blocked the road

Yamuna Nagar News: धर्मकांटे पर युवक की हत्या, परिजनों ने किया मार्ग जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered on Dharmakante, family members blocked the road
यमुनानगर। शादीपुर में यमुना धर्मकांटा पर काम करने वाले स्थानीय युवक टीनू (24) की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने वीरवार को सहारनपुर-खजुरी मोड़ पर जाम लगा दिया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, धर्मकांटे पर हुए विवाद के बाद वहां काम करने वाले यूपी के बहराइच निवासी आर्यन ने वारदात को अंजाम दिया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक टीनू के पिता रामशरण ने बताया कि उनके बेटे अमन और टीनू रात के समय यमुना धर्म कांटे पर ड्यूटी करते थे। बुधवार की रात कांटे पर अमन की ड्यूटी थी, लेकिन उसके बदले में टीनू ड्यूटी देने गया था। देर रात तक उससे बातचीत भी हुई, लेकिन वीरवार की सुबह वह धर्म कांटे पर मृत मिला। उसके सिर में चोट के निशान थे। आरोप है उसके बेटे टीनू की किसी ने रंजिश में हत्या की है। पुलिस के अनुसार, शादीपुर के यमुना धर्मकांटे पर काम करने वाले युवक टीनू का शव बरामद किया गया है। उसके सिर पर चोट मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की गई, जिसमें पता चला है कि यूपी के बहराइच निवासी आरोपी आर्यन भी धर्मकांटे पर काम करता है। बुधवार की रात टीनू से हुए विवाद के बाद आरोपी आर्यन ने वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटीं हैं। जल्द ही उसे काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले वीरवार की सुबह गुस्साए परिजनों ने सहारनपुर-खजुरी मोड़ पर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए जाम लगा दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, किंतु परिजन गिरफ्तारी तक अड़े रहे। करीब दो घंटे तक लगे जाम से मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। इस दौरान वाहन चालकों की प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed